मेरा अच्छा कोलेस्ट्रॉल कम क्यों है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 10:56

जब बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है तो ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है जिसके कारण हार्ट संबधित बीमारियां होने का खतरा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं गंदा LDL कोलेस्ट्रॉल का कम लेवल के क्या लक्षण और संकेत होते हैं. जब बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो ये आपकी नसों में जम जाता है.

अच्छा और संतुलित भोजन करें


HDL को बढ़ाने के लिए सही खाद्य पदार्थो को भोजन में शामिल करना बहुत जरूरी है। साथ ही ये भी जरुरी है, कि आप HDL कोलेस्ट्रॉल से युक्त भोजन का सेवन करें। सैचुरेटेड फैट (saturated fats) और ट्रांस फैट (trans fats) से जितना हो सके दूर रहें। खास तौर पर चर्बी युक्त दूध, चीज, प्रोसेस्ड मीट (processed meat), मक्खन, तला हुआ खाना जैसे खाद्य पदार्थ से दूर रहें।


वजन का ध्यान रखें


बढ़ा हुआ वजन कई अनचाही बीमारियों को निमंत्रण दे सकता है। ये जरुरी है कि HDL कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने के लिए आप वजन को नियंत्रण में रखें।


नियमित व्यायाम करें


नियमित रूप से व्यायाम आपके शरीर को निरोगी बनाता है, तथा LDL को भी नियंत्रित करता है। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। आप चाहें तो योग और एरोबिक्स की मदद ले सकते हैं।


धूम्रपान का सेवन न करें


धूम्रपान HDL लेवल को कम करता है। चाहे आप खुद धूम्रपान करते हों या फिर आपके आस-पास का माहौल ऐसा हो, दोनों ही सूरतों में आपका HDL प्रभावित होता है। इसलिए ऐसे माहौल से दूर रहें। अगर आप खुद धूम्रपान कर रहे हों, तो इसे जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें।


शराब का सेवन न करें


एल्कोहोल में HDL की मात्रा को कम करने की क्षमता होती है। अगर आप बहुत ज्यादा शराब का सेवन कर रहे हैं, तो जल्दी ही उसे नियंत्रित करें। शराब वजन को बढाने के लिए उत्तरदायी माना गया है। यदि आपका वजन बढ़ता है, तो HDL कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info